फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: भरभराकर गिरा मकान का लेंटर, एक सिपाही समेत चार घायल; छत पर चल रहा था सेटरिंग का काम

Thu, 04 Jan 2024 05:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर इलाके में एक हादसा हो गया। जहां एक मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान का लेंटर अचानक गिर गया। मकान की छत पर सेटरिंग का काम चल रहा था। हादसे में एक सिपाही और चार घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नोगंज में बृहस्पतिवार दोपहर एक निर्माणधीन मकान का लेंटल गिर गया। हादसे में वहां मौजूद एक सिपाही और तीन मजदूर मलबे की चपेट में आने से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक मजदूर दीपक को करीब दो घंटे के रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

छत पर सेटरिंग का काम हो गया था पूरा
नगर के मोहल्ला नौगंज निवासी मुकुल कुमार के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें बृहस्पतिवार को लेंटल डाला जाना था। निर्माणाधीन मकान में क्षेत्र के गांव करैना निवासी मजदूर दीपक, हरेंद्र और चंद्रहार काम कर रहे थे। दोपहर को मकान की पहली मंजिल पर लेंटल डालने के लिए सेटरिंग का काम पूरा किया था। 

लेंटल की सेटरिंग भरभराकर गिरी
मजदूर हरेंद्र और चंद्रहार सेटरिंग पर ऊपर खड़े थे। जबकि, दीपक नीचे मौजूद था। दोपहर करीब तीन बजे अचानक लेंटल की सेटरिंग भरभरा कर नीचे गिर गई। हादसे में दीपक, हरेंद्र और चंद्रहार तीनों मलबे के नीचे दब गए। जबकि, वहीं मौजूद मकान मालिक मुकुल के साथी हेड कांस्टेबल कुलदीप भी मलबे की चपेट में आने से मामूली रूप से घायल हो गए। 

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर रेस्क्यू शुरू किया। हरेंद्र और चंद्रहार को जल्द ही बाहर निकाल लिया गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि मलबे में नीचे दबे मजदूर दीपक को निकालने के लिए करीब दो घंटे तक रेस्क्यू किया गया। 
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल पहुंचाया
इसके बाद उसे गंभीर और अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। हालांकि, मामले में देर शाम तक कोई तहरीर परिजनों की ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें