फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक-युवती समेत चार की एमएमजी अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। 19 वर्षीय युवक व 23 वर्षीय युवती समेत चार की मौत की पुष्टि जिला एमएमजी अस्पताल में की गई। यह सभी मौतें सोमवार शाम छह बजे से मंगलवार शाम छह बजे तक के बीच हुई हैं। तीन की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी, जबकि एक 76 वर्षीय महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब 1035 बजे गुलाब वाटिका लोनी बॉर्डर निवासी 19 वर्षीय मुकेश यादव को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 4:50 बजे विजय नगर बागू निवासी 23 वर्षीय काजल को घर के सदस्य अस्पताल लेकर पहुंचे, चिकित्सकों ने युवती को भी अस्पताल पहुंचने से पहले मृत बताया। सुबह करीब 7:40 बजे करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को अस्पताल लाया गया, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया पहचान नहीं होने के कारण शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं बागू विजय नगर निवासी 76 वर्षीय रमा देवी को सोमवार रात करीब 10:20 बजे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई इसके बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें