फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस आरक्षी और उनके भाई पर जानलेवा हमला, कार सवारों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शामली में एमएलसी मोहित बेनीवाल के गनर और उनके भाई पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। दोनों भाइयों की पिटाई करने के साथ ही आरक्षी का मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया। घटना चार अगस्त की है। कविनगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों का आकलन करने के बाद दो नामजद समेत 10-15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गोविंदपुरम के कृष्णा एन्क्लेव निवासी रजत गौतम के मुताबिक, चार अगस्त 2026 की शाम वह उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात अपने बड़े भाई सचिन गौतम के साथ कार से घर लौट रहे थे। पीपल वाली गली के पास शैली चौधरी ने अपनी कार रोककर सचिन पर टक्कर मारने का आरोप लगाया। सचिन ने गाड़ी में कोई खरोंच नहीं होने की बात कही, लेकिन शैली ने अपने साथियों को बुला लिया।
आरोप है कि स्कॉर्पियो में आए हमलावरों ने आरक्षी सचिन का मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों की पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल सचिन को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि रजत गौतम की तहरीर पर शैली चौधरी, हर्ष चौधरी और 10-15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें