फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आरडब्ल्यूए के स्टेट प्रबंधक से मारपीट के आरोप में चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। एक्सप्रेस गार्डन सोसायटी में कार्यरत आरडब्ल्यूए स्टेट प्रबंधक अभिषेक तिवारी ने सोसायटी के ही रहने वाले एके जैन, राजीव पुरी, विजय सिंह राठी, भरत जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने चारों पर 16 सितंबर को मारपीट करने, धमकी देने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 27 सितंबर की रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में अभिषेक तिवारी ने बताया कि 16 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे वह गेट नंबर एक से दो की तरफ जा रहे थे। तभी सोसायटी निवासी एके जैन ने उन्हें रोकते हुए हमेशा उल्टे काम करने की बात कही। इस पर उन्होंने आरडब्ल्यूए के अनुसार काम करने की बात कहते हुए सफाई दी। आरोप है कि इस पर एके जैन भड़क गए और गाली गलौज की और अपने साथी राजीव पुरी, विजय सिंह राठी और भरत जैन को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद चारों गाली गलौज करने लगे और महिला सुरक्षा गार्ड व अन्य गार्ड को भी गाली देकर धक्का मुक्की की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। मुकदमा दर्ज कर जांच अधिकारी को दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने और साक्ष्यों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें