फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोबाइल से सिम कार्ड चुराकर बैंक खाते से निकाले 1.15 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित धनपत कॉलोनी निवासी जयकरण से दो टप्पेबाजों ने बहाने से मोबाइल लिया और उनका सिम कार्ड चोरी कर लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 24 सितंबर की रात 1.15 लाख रुपये निकाल लिए। नया सिम कार्ड डालने पर दुकानदार को रुपये कटने का पता चला। पुलिस ने 27 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में जयकरण ने बताया कि 24 सितंबर की रात करीब आठ बजे उनकी दुकान पर दो युवक पहुंचे। कॉल करने के बहाने उनका मोबाइल मांगा। कुछ देर बाद युवक मोबाइल वापस कर चले गए। 25 सितंबर की सुबह उन्हें पता चला कि मोबाइल में सिम कार्ड ही नहीं था। उन्होंने कस्टमर केयर पर कॉल करके सिम को ब्लॉक कराया। शाम को नई सिम जारी कराई तब उन्हें खाते से रुपये कटने का मैसेज मिला। उन्होंने दो अज्ञात युवकों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। उन्हें ट्रेस किया जा रहा है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें