फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हेराफेरी करने वाले सुपरवाइजर समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। रैपिड रेल के निर्माण कार्य में लगी एलएनटी कंपनी के स्क्रैप सरिया को धर्मकांटे में चिप लगाकर घटतौली व स्क्रैप समेत ट्रक को गायब करने के मामले में पुलस ने सुपरवाइजर समेत चार चोरों को गिरफ्तार किया है, कब्जे से घटतौली के लिए धर्मकांटे पर लगी चिप भी बरामद की है।
विज्ञापन


एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि रैपिड रेल के निर्माण कार्य में लगी एनएनटी कंपनी के अधिकारी संजय सिंह परिहार ने स्क्रैप सरिया के वजन में हेराफरी करने व नंबर प्लेट बदलकर ट्रक समेत माल गायब करने की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम संतोष कुमार निवासी गांव आजन थाना मदनपुर औरंगाबाद बिहार, तसलीम निवासी गांव ईखपुर थाना फराह जिला फिरोजाबाद, संजय सिंह निवासी गांव इकोनी थाना थाना जिला कैमुर बिहार व सुधीर कुमार निवासी छपरौली जिला बागपत बताया है। एसीपी ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी संजय व सुधीर गांव मनोटा स्थित यार्ड में सुपरवाइजर पद पर तैनात थे। दोनों ने यार्ड से स्क्रैप से भरा ट्रक एक धर्मकांटे पर तोला गया। धर्म कांटे पर चिप लगाकर उसका वजन कम दिखाया गया। इसके बाद ट्रक का नंबर बदलकर कम स्क्रैप वाले ट्रक पर लगाकर उसे गायब कर दिया, कब्जे से धर्मकांटे पर लगी चिप भी बरामद की है। इनके द्वारा सरिया स्क्रैप व धर्मकांटे में वजन में हेराफेरी की जाती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें