फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डाइनिंग चेयर खरीदने के नाम पर 67 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन निवासी संथानम गणेश कुमार से मीना कुमारी नाम की महिला ने ओएलएक्स से डाइनिंग चेयर खरीदने के नाम पर 67 हजार रुपये ठग लिए। शातिर महिला ने रुपये भेजने के नाम पर ठगी की। मामले में जब उन्हें रुपये वापस नहीं मिले तो उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


संथानम गणेश कुमार का कहना है कि उन्होंने अपनी डाइनिंग चेयर बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। उसके जरिये उन्हें मीना कुमारी नाम की महिला ने संपर्क किया और उसने कुर्सी खरीदने की इच्छा जाहिर की। उसने उनका पेटीएम नंबर लेकर छह हजार रुपये भेजने की बात कही। उनका कहना है कि मीना ने तकनीकी समस्या के कारण रुपये नहीं भेज पाने की बात कही। उसने कहा कि वह उन्हें अपना क्यूआर कोड भेज रही है। वह उन्हें छह हजार भेज दें तो वह उन्हें कुर्सी की कीमत समेत 12 हजार भेज देगी। छह हजार रुपये लेने के बाद उसने रुपये नहीं आने की बात कही। ऐसा करके उसने कई बार में उसने 67 हजार रुपये ले लिए और बात में कॉल उठानी बंद कर दी। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें