गोली लगते ही संजय चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर हत्या की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हत्या की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एएसपी रिजुल, सीओ स्याना प्रखर पांडेय पांच छह थानों की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक पिस्टल और 315 बोर का खाली खोखा बरामद किया है।
तहेरे भाई समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के खुलासे को चार टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा का दिया जाएगा
- दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी