फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ उठे दो जनाजे: सड़क पर चल रहे गुल्लू को नदीम ने मारी टक्कर, दोनों की हुई दर्दनाक मौत

Fri, 01 Aug 2025 11:20 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

टक्कर लगने के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने तीनों घायलों को पिलखुवा स्थित निजी अस्पताल में एडमिट करा दिया। जहां से बाइक सवार नदीम 18 पुत्र भोला निवासी नाहल मसूरी को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
मृतक नदीम और उसकी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ पर गुरुवार रात बाइक सवार युवक और पैदल सड़क पर जा रहे युवक की दुर्घटना होने से अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। गुरुवार लगभग रात 8 बजे सुंदरदीप कॉलेज के सामने जेल रोड पर गाजियाबाद से मसूरी की ओर आ रहे केटीएम बाइक सवारों ने पैदल आ रहे डासना निवासी गुल्लू 26 पुत्र मोमीन को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने तीनों घायलों को पिलखुवा स्थित निजी अस्पताल में एडमिट करा दिया। जहां से बाइक सवार नदीम 18 पुत्र भोला निवासी नाहल मसूरी को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में शुक्रवार को गुल्लू और नदीम की दिल्ली अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

डासना निवासी गुल्लू और ग्राम नाहल निवासी नदीम को शुक्रवार को देर शाम सुपुर्द खाक किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है ,तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें