फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता की हत्या: बोरे में बंद मिली लाश... सड़क किनारे पड़ा मिला था मोबाइल, बंबे के किनारे खड़ी थी स्कूटी

Sun, 10 Sep 2023 11:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष की हत्या का मामला सामने आया है। उनकी लाश बोरे में बंद मिली है। खुर्जा निवासी पूर्व नगर अध्यक्ष बसपा हाजी बाबू शुक्रवार को लापता हो गए थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। शनिवार देर शाम उनका शव मिला।
विज्ञापन
बसपा नेती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर की खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में स्थित मोहल्ला कोट निवासी बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष का शव शनिवार देर शाम गांव उस्मापुर के निकट गुजर रहे रजवाहे के पास एक बोर में बंद मिला। वहीं से कुछ दूरी पर उनकी स्कूटी भी बरामद हुई है। वह शुक्रवार दोपहर से लापता थे, देर रात उनका मोबाइल कालिंदी कुंज में सड़क किनारे पड़ा मिला था। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के कुछ करीबियों को भी हिरासत में लिया है। अधिकारी जल्द ही हत्या का राजफाश करने की बात कह रहे हैं। नगर के मोहल्ला कोट निवासी शमशाद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उसके 70 वर्षीय पिता हाजी मोहम्मद उमर उर्फ हाजी बाबू कालिंदी कुंज कॉलोनी में अपने परिचित के यहां जाने के लिए स्कूटी से निकले थे। 
देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने फोन पर संपर्क किया तो कोई जवाब नहीं आया। देर शाम परिजनों ने कालिंदी कुंज निवासी परिचित से जानकारी ली, तो उसने बताया कि उनके पिता वहां नहीं पहुंचे थे। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को हाजी बाबू के लापता होने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


वहीं, परिजनों की सूचना के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। देर रात को पुलिस टीम ने जांच की तो कालिंदी कुंज कॉलोनी में हाजी बाबू का मोबाइल बरामद हुआ। आस-पास के सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी गई। वहीं, एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया और सीओ दिलीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। 

एसपी देहात की ओर से चार टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी गई थी। लेकिन, उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग रहा था। शनिवार शाम को पुलिस टीम जांच कर रही थी। तभी किलागांव रोड से होते हुए उस्मापुर की ओर जाने वाले रास्ते के पास उस्मापुर बंबे के किनारे हाजी बाबू की स्कूटी खड़ी मिली। 

 

पुलिस ने स्कूटी बरामद कर तलाश की तो कुछ दूरी पर बोरे में संदिग्ध वस्तु दिखी। बोरे को खोलकर देखा तो उसमें हाजी बाबू का लहूलुहान शव था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

 

पुलिस की चार टीम भी नहीं बचा पाई नगर अध्यक्ष को
परिजनों ने शुक्रवार रात को पुलिस को सूचना दे दी थी। इसके बाद देर रात को एसपी देहात ने चार टीम का गठन किया था। चार टीम लगने के बावजूद पुलिस नगर अध्यक्ष को सकुशल नहीं तलाश सकी। शुक्रवार को पुलिस को शव ही बरामद हुआ। जिसके बाद से परिजनों में भी रोष व्याप्त है।

 

बसपा सरकार में रहे थे खुर्जा के नगर अध्यक्ष
साल 2007 में प्रदेश में बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के दौरान वह पार्टी से नगर अध्यक्ष रहे। तीन साल तक उनके पास यह जिम्मेदारी रही थी। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि वह काफी मिलनसार थे और हर किसी के साथ सुख दुख में नजर आते थे।

 
विज्ञापन

मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में फिरौती सामने नहीं आई है। अन्य किसी कारण के चलते अपहरण किया गया था। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा। - दिलीप सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें