फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटों के लिए बैंकों-एटीएम पर मारामारी

Fri, 11 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
atm - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के सभी बैंकाें में शुक्रवार को स्थिति और बदतर रही। बंद हो चुके 500 व 1000 का नोट बदलवाने के लिए लोग सुबह 10 बजे से ही पहले ही बैंकों के बाहर खड़े हो गए थे। आरबीआई के निर्देश पर शुक्रवार को एटीएम से भी रुपये दिए जाने थे, लेकिन कुछ ही बैंकों की एटीएम से पैसे निकले। अधिकांश एटीएम बंद ही पड़े थे।
विज्ञापन


जबकि लोग अलसुबह से ही एटीएम के बाहर लाइन लगाए खडे़ थे।500-1000 के नोटों के बंद हुए दो दिन बाद भी लोगों को निराशा हाथ लगी है। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को लोगों की ज्यादा भीड़ थी। घंटों लाइन में लगने के बाद नंबर आया। इस बीच ग्राहकों की आपस में भी नोकझोंक हुई। पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव करके स्थिति को संभाला।

ग्राहकों की लाइन देर शाम तक लगी रही। दूसरी ओर लोगों की शिकायत थी कि बैंक कर्मी सही से काम नहीं कर रहे हैं। काउंटर पर एक ही बैंक  कर्मी बैठा था। वही नोट लेने व देने के साथ फार्म को चेक करने, आईडी प्रूफ लेने का काम कर रहा था। इसी वजह से एक ग्राहक को नोट देने में काफी समय लग रहा था।
विज्ञापन


आरबीआई के तय निर्देश के मुताबिक शुक्रवार से एटीएम से भी रुपये मिलने थे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। अधिकांश बैंकों के एटीएम बंद थे। केवल आईसीआईसीआई और पीएनबी के कुछ एटीएम से ही कैश निकल रहा था। इन एटीएम पर भी सुबह से ही ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही।

बैंक अधिकारियों का कहना है कि टेक्निकल फाल्ट की वजह से ऐसा हुआ है। संभावना है कि शनिवार तक यह प्रॉब्लम भी खत्म कर दी जनोट बदलते-बदलते कई बैंकों में कैश ही खत्म हो गया। जैसे ही कैश खत्म हुआ वैसे ही बैंक को बंद कर दिया गया। पुराने बस अडडे के पास आईडीबीआई बैंक शाम चार बजे बंद हो गया।

बाहर खड़े ग्राहकों ने खूब हल्ला मचाया पर कोई भी बैंक अधिकारी बाहर नहीं निकला।

- प्रधानमंत्री का यह कदम सराहनीय है। इससे निश्चित तौर पर ब्लैक मनी और आतंकवाद पर रोक लगेगी। हालांकि पब्लिक को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। - राजकुमार, पटेल नगर
- दो घंटे से लाइन में खड़े हैं, पता नहीं कब नंबर आएगा। अचानक से नोट बंद करने से छोटे दुकानदारों को  ज्यादा परेशानी हो रही है। - सुंदरलाल, डासना गेट

- घर का सारा काम छोड़कर रुपये बदलवाने के लिए आए हैं। बैंक कर्मी भी ढुलमुल काम का रहे हैं। भीड़ को देखते हुए काउंटर बढ़ाए जाने चाहिए। - इकरा, तुराबनगर
- नोट बदलवाने के लिए घंटाें खड़े रहना पड़ता है। दोपहर 12  बजे आए थे। तीन घंटे बाद भी नंबर नहीं आया। - काजल

आरटीओ में खूब जमा हुआ टैक्स:
केंद्र सरकार ने राजस्व वसूल करने वाले सरकारी विभागों को पुराने 500 व 1000 के नोट लेने की एक दिन की छूट दी थी। एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि जब से बड़े नोट बंद हुए तब से विभाग का राजस्व भी काफी कम हो गया। दो दिन में करीब तीन करोड़ के राजस्व की क्षति हुई है। शुक्रवार को खूब टैक्स जमा हुआ है।

सबसे ज्यादा ऑनलाइन टैक्स जमा किया गया।लोगों की सुविधा के लिए बिजली विभाग के बिलिंग काउंटर पर 500 व 1000 के नोट लिए गए। बिल जमा करने के लिए लोगों की लंबी लाइन थी। अधिकारियों के मुताबिक यह नोट सिर्फ शुक्रवार को ही लिए गए हैं। शनिवार को जो भी बिल जमा होंगे, वह 100 या 2000 के नोट देकर लिए जाएंगे या चेक द्वारा जमा होंगे।

एटीएम से ट्रांजेक्शन करने पर अब ग्राहकों का पैसा नहीं कटेगा। बैंकाें ने इसकी छूट दे दी है। ग्राहक किसी भी बैंक से जितनी बार रुपये निकाल सकते हैं। पूर्व में पांच ट्रांजेक्शन के बाद किसी दूसरे बैंक की एटीएम से रुपये निकालने पर चार्ज लगता है।शाम को हेड पोस्ट ऑफिस में बदले गए नोट:

पुराने नोट को बदलवाने के लिए हेड पोस्ट ऑफिस में सुबह से ही लाइन लग गई, लेकिन घंटों खड़े होने के बाद भी उनके नोट नहीं बदले जा सके। शाम चार बजे से नोट बदलने का कार्य शुरू हुआ। इस बीच काफी लोग जा चुके थे। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी दिक्कत के कारण पोस्ट ऑफिस को कैश नहीं मिल सका था।

सीनियर पोस्ट मास्टर जेएस बिष्ट ने बताया कि भीड़ को देखते हुए नोट बदलने के लिए सात काउंटर खोल गए। इसके बाद देर शाम तक पोस्ट ऑफिस में लोगों को पुराने नोट के बदले 100 के नोट दिए गए। इससे पहले अधिकांश लोग जा चुके थे।


मोदीनगर के सिंडीकेट बैंक गोविंदपुरी और जिला सहकारी बैंक में शुक्रवार को भी पैसा नहीं पहुंचा। जिस कारण बैंकों में ग्राहकों ने केवल पैसा जमा किया। मगर पैसा एक्सचेंज कराने वाले लोग निराश होकर लौट।गोविंदपुरी निवासी हरीश लाहडा एक्सिस बैंक पर सुबह सात बजे से लाइन में लगे थे।

लाहडा के मुताबिक दस बजे जब उनका नबंर आया तब बैंक कर्मी ने बताया कि नोट उपलब्ध नहीं है। इस लिए दस रुपये के सिक्के मिलेंगेे। उन्होंने सिक्के लेने से मना कर दिया।
छापे की खबर से सराफ बाजार हुए बंद:आयकर विभाग के छापे की अफवाह से सराफा बाजार शाम ढलते ही बंद हो गया। शाम छह बजे तक नगर की लगभग सभी ज्वैलरी शॉप बंद हो गई थी।

रावली रोड स्थित गुड़ी मंडी में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से मंडी तीन दिन बंद करने का निर्णय लिया गया। गुड़ मंडी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद होने से किसान को भुगतान करने में परेशानी हो रही है। किसानों की समस्या को देखते हुए तीन दिन के लिए मंडी बंद की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें