फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी महिला पुलिस भी अब एक्शन में: पहली बार हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में पकड़ा, गिड़गिड़ाते हुए बोला- आई एम सॉरी

Tue, 23 Sep 2025 06:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

छानबीन करने पर पता चला कि आरोपी के खिलाफ विजयनगर थाने में लूट, छिनैती, चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हुए हैं। वह हिस्ट्रीशीटर है। मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर गिड़गिड़ाते हुए नजर आया। वह बार-बार पुलिस से आई एम सॉरी मैम, आई एम सॉरी मैम... कहता रहा।
विज्ञापन
गाजियाबाद की महिला पुलिस ने एनकाउंटर के बाद बदमाश पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की महिला पुलिस ने लूट, चोरी, छिनैती समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला करके भागने का प्रयास तो महिला पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। एक गोली आरोपी के पैर में लगी। उसकी पहचान जितेंद्र निवासी सेक्टर-नौ विजयनगर के रूप में हुई। मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर गिड़गिड़ाते हुए नजर आया। वह बार-बार पुलिस से आई एम सॉरी मैम, आई एम सॉरी मैम... कहता रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि महिला थाना प्रभारी रितु त्यागी की अगुवाई में पुलिस की टीम सोमवार रात को लोहियानगर के पास चेकिंग कर रही थीं। तभी एक आरोपी आता दिखा। पुलिस टीम ने उसको रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। उसका पीछा किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। एक गोली आरोपी के पैर में लगी। 

आरोपी से एक स्कूटी, जिसको उसने दिल्ली से चोरी करने की बात कबूली। इसके अलावा एक लैपटॉप, टेबलेट, एक मोबाइल, तमंचा आदि बरामद हुआ। छानबीन करने पर पता चला कि आरोपी के खिलाफ विजयनगर थाने में लूट, छिनैती, चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हुए हैं। वह हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शौक पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया में उतर गया था। पुलिस से उसने गिड़गिड़ाकर माफी मांगी। एसीपी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। ऐसे में गाजियाबाद महिला पुलिस का यह पहला एनकाउंटर है।

यह भी पढ़ें- ये तो पागलपन है: विमान के पहिये में छिपकर अफगानिस्तान से दिल्ली पहुंचा किशोर, बोला- गलत जगह आ गया; पूछताछ जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें