फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मीट कारोबारी पर की कार्रवाई तो फूड इंस्पेक्टर के चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। खुली मीट की दुकानों की शिकायत पर कार्रवाई करने गई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर सोमवार को मौलाना आजाद कॉलोनी में लोगों ने हमला कर दिया। मीट कारोबारी के साथ मिलकर भीड़ ने अधिकारी के चालक के साथ मारपीट की। कार्रवाई से नाराज लोगों ने खाद्य विभाग अधिकारी के साथ अभद्रता करते हुए कागजात छीनकर ले गए। मामले में महिला अधिकारी ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि वह सोमवार को मुख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस की शिकायत के निस्तारण के संबंध में लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की मौलाना आजाद कॉलोनी पहुंची थीं। इससे पहले वह पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई के लिए पहुंची थीं। शिकायतकर्ता ने जिलाबदर राजू कसाई की दुकान की आईजीआरएस पर शिकायत की थी। शिकायत में आरोप है कि मीट कारोबारी संरक्षित पशुओं का मांस बेचाता है। उनके कॉलोनी में पहुंचने पर दुकान संचालकों ने शटर गिराने शुरू कर दिए। इस दौरान शिकायतकर्ता राजू की दुकान मिलने पर वाहन चालक निखिल कुमार से कागजात मंगाए। आरोप है कि जब चालक उन्हें कागजात देकर जाने लगा तो राजू कसाई को बचाने के लिए पहुंचे लोगों ने उन्हें घेर लिया और हाथ से कागजात छीन लिये। कुछ दूर खड़े चालक के साथ लोगों ने मारपीट की। महिला अधिकारी से अभद्रता की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही हमलावर और राजू कसाई दुकान बंद कर मौके से भाग गए। उधर घटना की सूचना पर लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर भी मौके पहुंचे।
एसीपी अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूचना पाकर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। विधायक ने बताया कि जिलाबदर द्वारा क्षेत्र में पशु का कटान कर बेचे जाने की शिकायत पर महिला अधिकारी मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि एयर क्राफ्ट अधिनियम लगने के चलते क्षेत्र में मीट के होटल व मांस की दुकान नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें