फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों पर कोहरे का असर : दो घंटे आठ मिनट देरी से आई जालंधर सिटी इंटरसिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोहरे में रेल यातायात का समय बेपटरी हो गया है। बृहस्पतिवार को अधिकांश लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से साढ़े छह घंटे तक देरी से चलीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित समय से दो घंटे आठ मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची। इसको यहां दिन में 3:13 पर पहुंचना था, लेकिन यह यहां पर 5:21 पर पहुंची।
विज्ञापन

लखनऊ तेजस एक घंटे 22 मिनट, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस तीन घंटे सात मिनट, अलीगढ़ दिल्ली मेमू एक घंटे, हजरत निजामुद्दीन गाजियाबाद ईएमयू 45 मिनट, अवध असम एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस दो घंटे 44 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस तीन घंटे, फरक्का एक्सप्रेस एक घंटे 25 मिनट देरी से आई। सवेरे भी पदमावत, सत्याग्रह समेत 13 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से साढ़े छह घंटे की देरी से आईं। इस बारे में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत ट्रेनों की गति कम की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें