फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ग्राम प्रधान के फर्जी लेटरहेड से 15 महिलाओं की वृद्धा पेंशन बंद कराई, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव नंगौला अमीरपुर के ग्राम प्रधान के फर्जी लेटरहेड और मुहर का इस्तेमाल कर समाज कल्याण विभाग को पत्र लिखकर 15 वृद्धाओं की पेंशन बंद कराने का मामला सामने आया है। डीसीपी के आदेश पर भोजपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नंगौला अमीरपुर के रहने वाले मनोज कुमार मौजूदा ग्राम प्रधान हैं। ग्राम प्रधान मनोज कुमार का आरोप है कि गांव निवासी जयकरण ने उनका फर्जी लेटरहेड और मुहर बनवा रखी है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि जयकरण ने जालसाजी कर फर्जी लेटरहेड पर उनके हस्ताक्षर बनाकर समाज कल्याण विभाग को पत्र लिखकर गांव की 15 महिलाओं की वृद्धा पेंशन बंद करा दी। पेंशन बंद होने से परेशान वृद्धा उनके पास पहुंचीं तो उन्हें घटना की जानकारी लगी। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि जयकरण फर्जी लेटरहेड और मुहर का दुरुपयोग कर उन्हें आर्थिक व सामाजिक नुकसान पहुंचा सकता है। डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने भोजपुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार जयकरण निवासी गांव नंगौला अमीरपुर के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें