फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हिंडन एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी लखनऊ-इलाहाबाद के लिए उड़ान, एयरपोर्ट प्रबंधन ने कई एयरलाइंस से की बात

Fri, 26 Jul 2024 09:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि गाजियाबाद से लखनऊ, प्रयागराज और अयोध्या के लिए यात्रियों की भीड़ है। इन शहरों के लिए उड़ान शुरू करने की योजना पहले से है।
विज्ञापन
हिंडन एयरपोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंडन एयरपोर्ट से जल्द ही लखनऊ, अयोध्या और प्रयागराज के लिए उड़ाने शुरू होंगी। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने कई एयरलाइंस कंपनियों से बात की है। एयरपोर्ट निदेशक उमेश यादव का कहना है कि जैसे ही सहमति बनती है यहां से उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि गाजियाबाद से लखनऊ, प्रयागराज और अयोध्या के लिए यात्रियों की भीड़ है। इन शहरों के लिए उड़ान शुरू करने की योजना पहले से है। उमेश यादव ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से कोलकाता, बंगलुरू, गोवा के लिए उड़ान शुरू होनी थी जिसकी तारीख अभी स्थगित कर दी गई है। वहीं, पास के शहरों के लिए उड़ान पहले शुरू करने की योजना पर प्रबंधन जोर दे रहा है। 

इस संबंध में स्टार एयर, फ्लाई बिग के साथ ही अन्य कई एयरलाइंस कंपनियों से बात की गई है उन्हें एयरपोर्ट विजिट भी कराया गया है ताकि वह अपनी योजना बना सकें। एयरपोर्ट निदेशक का कहना है कि 2024 के अंत तक हिंडन एयरपोर्ट से कम से कम दस शहरों के लिए उड़ान होनी है। वर्तमान में यहां से पांच शहरों के लिए प्रतिदिन उड़ान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें