फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट से कई शहरों की उड़ानें सितंबर से होगी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन से अलग-अलग शहरों की उड़ान भरने वाले यात्रियों को यह खबर मायूस कर सकती है। हिंडन एयरपोर्ट से एयरलाइंस कंपनियों ने उड़ानों की संख्या कम की है। पहले के मुकाबले अब कई शहरों की उड़ान सीमित दिनों में ही होंगी। इंडिगो ने हिंडन से नवी मुंबई, वाराणसी और कोलकाता जाने वाली फ्लाइट्स की फ्रीक्वेंसी में कटौती की है। नवी मुंबई की सीधी उड़ान अब पहले की तरह नियमित सातों दिन की बजाय महज चार दिन होगी। इसी तरह वाराणसी और कोलकाता के लिए भी उड़ानों को सप्ताह में चार दिन तक सीमित किया गया है।
विज्ञापन

उड़ानों का यह नया शेड्यूल सितंबर में जारी होगाा। हिंडन से इंडिगो एयरलाइंस की नवी मुंबई, वाराणसी, कोलकाता की उड़ान है। एयरलाइंस कंपनी ने सितंबर के लिए नया शेड्यूल जारी किया है, इसके तहत नवी मुंबई की उड़ान केवल चार दिन ही मिलेगी। इसके अलावा कोलकाता और बनारस की फ्लाइट की संख्या में भी कमी की गई है। यह फ्लाइटें भी हफ्ते में छह दिन हिंडन से उड़ानें भरती थीं। ऐसे ही हिंडन-वाराणसी रूट और कोलकाता रूट पर हफ्ते में छह और सात दिन फ्लाइट उपलब्ध है। नई योजना के मुताबिक कोलकाता की फ्लाइट अब शुक्रवार को नहीं मिलेगी, जबकि वाराणसी की फ्लाइट मंगलवार और बृहस्पतिवार उपलब्ध नहीं होगी। उड़ानों की संख्या कम करने के पीछे कच्चे तेल में बढ़ाेतरी के कारण फ्लाइट टिकट के रेट बढ़ने से यात्रियों की संख्या प्रभावित होना बताया जा रहा है। टिकट महंगा होने से हवाई उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है जिसकी वजह से उड़ान भी सीमित कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें