फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सामान्य हुई परिवहन व्यवस्था, सभी रूटों पर दौड़ी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन और यातायात प्रतिबंधों के कारण प्रभावित हुई परिवहन व्यवस्था बुधवार से सामान्य हो गई। रोडवेज की बसें सभी निर्धारित रूटों पर दौड़ने लगीं। इससे यात्रियों को राहत मिली है। पिछले कई दिनों विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू था। इसका असर रोडवेज बसों के संचालन के साथ ही यात्रियों की संख्या पर भी पड़ा। हरिद्वार को छोड़कर अधिकांश रूटों पर बसों की सीट तक नहीं भर पा रही थीं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में रूट डायवर्जन के चलते पांच से 12 अगस्त तक बसों के संचालन में फेरबदल किया गया था। सीमापुरी बॉर्डर, तुलसी निकेतन, आनंद विहार और कौशांबी की ओर से किसी भी प्रकार की रोडवेज, निजी, सिटी इलेक्ट्रिक बस को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। कौशांबी-गोविंदपुरी, गाजियाबाद पुराना बस अड्डा-लोनी, पुराना बस अड्डा-मंडोला और दिलशाद गार्डन-मसूरी पर सिटी-ई बसों का संचालन भी बंद हो गया था, लेकिन बुधवार से फिर शुरू हो गया। कौशांबी डिपो एआरएम अंशुल भटनागर ने बताया कि बुधवार से प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सामान्य होने के बाद बसों का संचालन नियमित कर दिया गया है। दिल्ली, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, बरेली समेत अन्य रूटों पर बसें अपने निर्धारित समय के अनुसार चल रही हैं। बस अड्डों पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ेंगी आने वाले दिनों में सभी रूटों पर लोड फैक्टर सामान्य स्तर पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें