पूर्व में तय कोलकाता, बंगलूरू, गोवा और चेन्नई रूट के अलावा हिंडन से मुंबई, लखनऊ, प्रयागराज और अयोध्या के उड़ानों के लिए मुख्यालय से अनुमति मांगी गई है। इन रूटों पर ही अगली उड़ानें शुरू हो सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस जिसके द्वारा पिछले साल अगस्त में ही कोलकाता, बंगलूरू, गोवा और चेन्नई की रूट पर उड़ान शुरू करनी थी। इनसे अब दोबारा बात चल रही है। एक दिन पूर्व ही गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग ने भी इस संबंध में एयरलाइंस कंपनी से बात कर जल्द उड़ान बढ़ाने की बात कह चुके हैं।
हिंडन एयरपोर्ट निदेशक उमेश यादव का कहना है कि लीगल समस्याएं खत्म होते ही एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से सभी निजी एयरलाइंस कंपनियों को इसकी जानकारी लिखित जानकारी देते हुए उन्हें एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने के लिए आमंत्रित किया गया है। कुछ रूट के लिए आवेदन मुख्यालय में गए भी हैं, लेकिन जब तक कंफर्म नहीं होता है तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। - उमेश यादव, डायरेक्टर, हिंडन एयरपोर्ट
बेहतर हुई हैं सुविधाएं
वर्ष 2020 से अब तक एयरपोर्ट प्रबंधन लगातार सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। एयरपोर्ट पर एयरक्राॅफ्ट खड़ा करने से लेकर अन्य तमाम इक्वीपमेंट्स के लिए जगह मौजूद है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए बेबी केयर रूम व फीडिंग रूप को भी अपग्रेड किया गया है।