फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बीवी के साथ बैठा था वो: पति पर किया धारदार हथियार से हमला, भागते-भागते पत्नी का प्रेमी दे गया ऐसी धमकी

Sat, 11 Jan 2025 06:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के मोदीनगर में एक पति उस वक्त आगबबूला हो गया, जब उसने रात में अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ बैठे हुए देखा। प्रेमी ने विरोध करने पर पति की गर्दन और पीठ पर हमला कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर की एक कॉलोनी में पत्नी के साथ बैठे प्रेमी ने विरोध करने पर पति की गर्दन और पीठ पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। नगर की एक कॉलोनी में व्यक्ति परिवार सहित किराए पर रहता है। व्यक्ति वाहन चालक है।

विज्ञापन


आरोप है कि एक युवक उनकी पत्नी से चोरी छिपे बात करता है। दोनों में प्रेम संबंधों की चर्चा है। बताया कि शुक्रवार को वह काम पर गया था। रात में काम से लौटा तो युवक उनकी पत्नी के पास बैठा मिला।

पति ने विरोध जताया तो युवक आग बबूला हो गया और उनके साथ गाली गलौज करने लगा। बात बढ़ने पर आरोपी युवक ने पति की गर्दन और पीठ पर धारदार हथियार से प्रहार किए। पति लहूलुहान होकर जीमन पर गिर गया। मौके पर भीड़ को आता देख आरोपी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता हुए वहां से भाग गया।
विज्ञापन


इस मामले पर कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर श्वेता यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें