फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो घंटे की देरी से कोलकाता के लिए भरी उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोहरे के कारण पिछले तीन दिन से कोलकाता की उड़ान नहीं भरी जा रही थी। वहीं बृहस्पतिवार को करीब तीन घंटे बाद उड़ान भरी गई। कोहरे के कारण हिंडन एयरपोर्ट से हर दिन उड़ान प्रभावित हो रही है। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित कोलकाता के यात्री हो रहे हैं। उड़ान का समय सुबह होने की वजह से आए दिन यह रद रहती है।
विज्ञापन

हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि कोलकाता से आने और जाने वाली दोनों उड़ानों पर कोहरे का असर ज्यादा रहा। बृहस्पतिवार को हालांकि उड़ान भरी गई लेकिन तीन घंटे लेट रही। इसके अलावा नांदेड के लिए विमान 50 मिनट लेट हुई। वहीं आदमपुर से आने वाली उड़ान भी एक घंटा देरी से आई। किशनगढ़ से आने वाली उड़ान भी करीब एक घंटे की देरी से हिंडन पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें