फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में टला नोएडा जैसा हादसा: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में नाले में गिरी कार, पांच युवक बाल-बाल बचे

Fri, 30 Jan 2026 02:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

मोदीनगर के हनुमानपुरी कॉलोनी मार्ग पर गुरुवार देर रात एक बेकाबू कार सड़क किनारे बने नाले में पलट गई। कार सवार पांचों युवक शीशे तोड़कर बाहर निकले और किसी तरह अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
नाले में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ रोड पर रेलवे लाइन स्थित हनुमानपुरी कॉलोनी मार्ग पर गुरुवार की देर रात एक बेकाबू कार नाले में गिर गई। कार में सवार पांचों युवकों ने शीशे तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि नाले की गहराई ज्यादा नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

गांव खंजरपुर निवासी रोहित, विकास और गांव चूड़ियाला निवासी सौरभ, गौरव व सुजीत गुरुवार रात कार से हनुमानपुरी मार्ग पर जा रहे थे। इसी बीच सामने से एक बाइक आती दिखाई दी। बाइक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने नाले में पलट गई। कार सवार युवक किसी तरह खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकलने में सफल रहे।

विज्ञापन

एक सप्ताह में दूसरी यह घटना क्षेत्र में यातायात सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, क्योंकि एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार है जब कोई वाहन इस नाले में गिरा है। इससे पहले यहां एक ई-रिक्शा भी गिर गया था। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाल लिया गया है। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें