फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे के मेगा ब्लाक से पांच ट्रेनें प्रभावित, यात्री हुए परेशान

Sat, 18 Mar 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : file photo
विज्ञापन
सहारनपुर में दो रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण चलने से दिल्ली, शामली सहारनपुर रेलमार्ग पर सात घंटे का मेगा ब्लाक रहा। इससे पांच ट्रेनें प्रभावित हुईं। मेगा ब्लाक होने से लोनी से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली-शामली, सहारनपुुुर रेलवे मार्ग पर रामपुर-मनानी के बीच 129- 131 रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण चलने से सुबह 8.10 बजे से अपराह्न 3.10 बजे रेलवे अधिकारियों द्वारा सात घंटे का मेगा ब्लाक लिया था।

इससे दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन 51909, दिल्ली से सहारनपुुुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 74021 को शामली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इन दोनों ट्रेनों का शामली से सहारनपुर के संचालन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54476, लाल पैैसेंजर ट्रेन 74024 और 51907 सहारनपुर से शामली आने वाली ट्रेन रद्द रही। 11.30 बजे दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली हरिद्वार पैसेंजर शामली रेलवे स्टेशन पर दो बजे पहुंची।

सात घंटे का रेलवे का मेगा ब्लाक होने से यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। इससे लोनी से सहारनपुर, शामली जाने वाले यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें