फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पेंशन दिलाने के नाम पर दुकानदार से पांच हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के कस्बा मार्ग के एक दुकानदार से ठग ने 10 हजार रुपये प्रतिमाह वृद्धा पेंशन दिलाने का झांसा देकर पांच हजार रुपये ठग लिए। दुकानदार ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर निवासी सुरेंद्र कुमार कस्बा पुलिस चौकी के समीप घड़ी मरम्मत का काम करते हैं। बताया कि दो दिन पूर्व उनके पास एक युवक आया। युवक ने उन्हें बातों में उलझा लिया। आरोपी ने सुरेंद्र को बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से वृद्ध कारीगरों के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह विशेष पेंशन योजना शुरू की गई है। योजना कुछ समय बाद बंद कर दी जाएगी। इसके लिए कुछ दस्तावेजों की औपचारिकता पूरी करनी पड़ेगी, जिसमें सात हजार रुपये खर्च होंगे। आरोपी के झांसे में आए सुरेंद्र ने उसे पांच हजार रुपये दे दिए और बकाया दो हजार रुपये काम होने के बाद देना तय हुआ। आरोपी रकम लेने के बाद मोबाइल बंद कर लिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें