फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बैंक लॉकर से छेड़छाड़, लॉक बदला मिलने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। एक महिला ने अपने पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से छेड़छाड़ व लॉक बदला मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। महिला का आरोप है कि बिना उसकी जानकारी के लॉकर की चाबी बदल दी गई। ग्रामीणों ने बैंक के बाहर हंगामा कर धरना दिया। सूचना पर वहां पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


ढिंडार गांव निवासी मुनेश पत्नी रविंद्र सिंह का मेन कस्बा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है और लॉकर की सुविधा ले रखी है। मुनेश ने बताया कि लॉकर में गहने, नकदी व अन्य कीमती सामान रखा हुआ है, 1 दिसंबर को उनके बेटे की शादी है। वह चार नवंबर को बैंक गई और अपना लॉकर चेक किया। वहां देखा उनके लॉकर की चाबी बदल दी गई है। महिला ने बैंक कर्मियों पर लॉकर से छेड़छाड़ का आरोप लगाते नकदी व गहने गायब होने की आशंका जताई है। शुक्रवार को महिला ग्रामीणों के साथ बैंक पहुंची और हंगामा किया। इतना ही नहीं ग्रामीण बैंक के बाहर धरने पर बैठ गए। मांग कि मामले की जांच हो। हंगामा बढ़ने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर धरने से उठाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बैंक के आलाधिकारियों की टीम बैंक पहुंची और मामले जांच शुरू की। बैंक मैनेजर ओम प्रकाश मीणा का कहना है कि मामले की बैंक के आलाधिकारी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें