फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 215 यात्री वाहनों की फिटनेस समाप्त, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में 215 यात्री वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों की फिटनेस नहीं कराई है। इन वाहनों की फिटनेस कराने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने 31 अगस्त तक का समय देते हुए नोटिस जारी किए हैं। इसके बाद संबंधित वाहन का संचालन मिलने पर सीज करने के साथ ही चालक व संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में 1004 वाहन यात्री वाहन में पंजीकृत हैं। इनमें 215 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो जाने पर एआरटीओ प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया। नोटिस जारी होने के बाद भी वाहन स्वामी अपने वाहनों की फिटनेस नहीं करवा रहे। अब एआरटीओ ने ऐसे वाहनों को सीज कर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही हैं। एआरटीओ प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि 215 वाहनों की फिटनेस नहीं हुई है। नोटिस जारी करने पर 15 वाहन स्वामी ने फिटनेस कराई। 31 अगस्त तक फिटनेस न कराने वाले वाहनों के संचालन मिलने पर संबंधित को सीज कर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें