फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पहले मकान बेचा फिर किरायेदार बनकर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। तीस लाख में घर बेचने के बाद विक्रेता उसी घर में किरायेदार बन गए। इसके बाद कुछ महीने तक तय किराये का भुगतान किया, फिर किराया देना बंद कर दिया। मकान के नए खरीदार ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने मकान पर कब्जा करते हुए अपने बेटे के नाम पर मकान की रजिस्ट्री कराने और जान से मरवाने की धमकी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्रॉसिंग रिपब्लिक ग्रामीण स्थित आम्रपाली इम्पायर निवासी सोमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने साहिबाबाद के मेन श्यामपार्क में 55 गज में बने चार मंजिला मकान को 30 लाख रुपये में खरीदा था। इसके लिए उन्होंने दो बैंक खातों से भुगतान किया था। बताया कि मकान बेचने वाली वेदना पंडित पत्नी विनय पंडित ने उसी मकान में किराये पर रहने की बात कही। किराया नामा तैयार कर पीड़िता ने 24 हजार रुपये प्रतिमाह किराया तय किया और मकान में उन्हें बतौर किरायेदार रहने दिया।
आरोप है कि कुछ दिनों तक किराये का भुगतान करने के बाद वेदना पंडित ने किराया देना बंद कर दिया। जब सोमा देवी किराया देने को कहा तो आरोपी महिला ने दबाव बनाना शुरू किया। इसके साथ ही परिवार को जान से मरवाने की धमकी देते हुए मकान की रजिस्ट्री अपने बेटे के नाम कराने का दबाव बनाया। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें