फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हवा सांस लेने लायक नहीं...आज भी बंद रहेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हवा की सेहत में सोमवार को थोड़ा सा सुधार जरूर हुआ लेकिन यह अभी भी सांस लेने लायक नहीं है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के ऊपर ही रहने की वजह से प्रशासन ने सोमवार को भी 12 वीं तक के स्कूल बंद ही रखने का फैसला लिया है। सभी स्कूलों में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई होगी। डीएम इंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि ग्रैप 4 की पाबंदियां जारी रहने तक स्कूल बंद रखे जाएंगे।
विज्ञापन


स्कूलों की ओर से भी अभिभावकों को मोबाइल पर मैसेज कर बता दिया गया है कि प्रशासन के अगले आदेश तक ऑनलाइन पढ़ाई चलेगी। यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि प्री-बोर्ड परीक्षाएं स्कूल खुलने पर ही कराई जाएंगी। कई स्कूलों में परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। कई स्कूलों में बोर्ड परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ है। यह अब ऑनलाइन पढ़ाई में पूरा कराया जाएगा।


ऑरेंज जोन में पहुंचा गाजियाबाद

सोमवार को शहर का एक्यूआई 252 रहा। यह ऑरेंज जोन में है। इससे पहले यह रेड जोन में था। थोड़े से सुधार की वजह हवा की गति तेज रहना है। धुंध भी पहले से कम है। इसका असर सुबह नौ बजे तक ही रहा। इससे पहले दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा पड़ रहा था।
विज्ञापन

शहर के चारों स्टेशनों में सबसे साफ हवा इंदिरापुरम की रही। लोनी की हवा अभी भी बेहद खराब श्रेणी में है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा का कहना है कि यदि बारिश होती है तो प्रदूषण का स्तर और कम होगा और लोगों को राहत मिलेगी।







निपुण परीक्षा भी स्थगित

सरकारी स्कूलों में 27 और 28 को होने वाली निपुण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि प्रदूषण की वजह से अगले आदेश तक परीक्षा स्थगित कर दी गई है। पहली से आठवीं तक के बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए निपुण परीक्षा का आयोजन पहले 20 और 21 नवंबर को होना था, लेकिन उपचुनाव होने के कारण इस तिथि को बदलकर 27, 28 नवंबर कर दिया गया था। नेस यानी परख की परीक्षा चार दिसंबर को होगी। जिले में इसमें सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के करीब 150 स्कूल भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें