फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई दाखिले के लिए पहली सूची जारी

Wed, 19 Apr 2017 03:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पब्लिक स्कूलों में 25 प्रतिशत सीट पर गरीब बच्चों की दाखिले को लेकर पहली सूची जारी कर दी गई है। सूची में शामिल बच्चों का दाखिला बेसिक शिक्षा विभाग 25 अप्रैल तक कराएगा।
विज्ञापन


आरटीई दाखिला प्रभारी पवन भाटी ने बताया कि  दाखिले के लिए  542 आवेदन विभाग को मिले थे। इनमें से सत्यापन के बाद 177 आवेदन रद्द किए गए थे। पवन भाटी ने बताया कि इनमें से अधिकतर आवेदन मानक के दायरे में नहीं था।

कुछ आवेदनों के  साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी नहीं लगे थे। ऐसे में सत्यापन रिपोर्ट के बाद अब 365 बच्चों की दाखिला सूची जारी कर दी गई है। सभी बच्चों के दाखिले उनके आवास के आसपास वाले पब्लिक स्कूलों में कराया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों पर होगी दाखिले की जिम्मेदारी
आरटीई के तहत जारी पहली सूची में शत-प्रतिशत बच्चों का दाखिला पब्लिक स्कूलों में कराने की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की होगी। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक और नगर क्षेत्र के सभी जोन में खंड शिक्षा अधिकारी और बीआरसी की जिम्मेदारी होगी कि वे इन बच्चों का दाखिला पब्लिक स्कूलों में सुनिश्चित कराएं। यदि स्कूल दाखिला लेने में कोई आनाकानी करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें