विकास कायोऱ्ं में तेजी आ गई है।
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद। शहर में विधायक निधि से विकास कार्योँ की बयार आने वाली है। नई सरकार बनने के बाद विधायक निधि की पहली किश्त शासन ने जारी कर दी है। किश्त जारी करते ही जिला प्रशासन ने इसकी सूचना विधायकों को देते हुए विकास कार्यों का प्रस्ताव मांगा है।
पीडी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक विधायक के लिए 62.5 लाख रुपये की राशि शासन की ओर से जारी की गई है। विधायक अपने-अपने क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों की सूची प्रशासन के पास जमा कराएंगे।
प्रशासन की मुहर लगने के बाद किश्त का पैसा उनके खातों में पहुंचा दिया जाएगा। पीडी ने बताया कि बृहस्पतिवार को शासन की ओर से पैसा जारी कर दिया गया है। पहली किश्त से विकास कार्य कराने के लिए सभी विधायकों से प्रस्ताव मंगाए गए हैं। विधायकों द्वारा प्रस्ताव देने के बाद उसकी समीक्षा की जाएगी और फिर विधायकों को कार्य की मंजूरी दी जाएगी।