फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पेंट फैक्टरी में लगी आग सिलिंडर फटने से धमाके

विज्ञापन
मसूरी स्थित फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत: वीडियोग्रौब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्र के दीक्षा औद्योगिक पार्क स्थित दीनानाथपुर पुट्ठी गांव में शनिवार दोपहर करीब दो बजे पेंट स्प्रे और ऑक्सीजन के छोटे सिलिंडर बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। आग की चपेट में ऑक्सीजन सिलिंडर और केमिकल के ड्रम आने से जोरदार धमाके हुए। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
तीन जनपदों की दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

सीएफओ राहुल पाल के मुताबिक, दीनानाथपुर पुट्ठी गांव स्थित एसएसएस एरोसोल नामक फैक्टरी चेतन कुमार की है। यहां स्प्रे पेंट और छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर बनाने व भरने का काम होता है।
पेंट और केमिकल से भरे ड्रम में आग लगते ही तेज धमाके होने लगे। ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से स्थिति और भयावह हो गई।
मौके पर गाजियाबाद के अलावा हापुड़ और गौतमबुद्धनगर से दमकल की कुल 12 गाड़ियां बुलाई गईं। दमकलकर्मियों ने हौज पाइप बिछाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन इसी दौरान फैक्टरी में रखे एलपीजी और बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर भी फट गए, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। प्राथमिक आकलन के अनुसार, हादसे में करीब तीन करोड़ रुपये का पेंट, केमिकल और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

आसपास की फैक्टरियां कराई गईं बंद : दमकल टीम के पहुंचते ही आसपास की फैक्टरियों को एहतियातन बंद करा दिया गया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर भेजा गया। केमिकल से उठ रहे जहरीले धुएं के बीच दमकलकर्मियों ने मास्क पहनकर राहत और बचाव अभियान चलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें