फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: इंदिरापुरम के आदित्य मॉल में लगी आग, पहली मंजिल पर भरा धुआं; सभी को निकाला गया सुरक्षित

Mon, 13 Nov 2023 08:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम के आदित्य मॉल में सोमवार शाम आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की घटना मॉल की पहली मंजिल पर हुई।
विज्ञापन
इंदिरापुरम के आदित्य मॉल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम के आदित्य मॉल में सोमवार शाम आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की घटना मॉल की पहली मंजिल पर हुई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी थी। 

विज्ञापन


राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। सभी को वक्त रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि कुछ देर के लिए पहली मंजिल पर धुआं भर जाने से अंदर लोग काफी भयभीत नजर आए।  
विज्ञापन

मॉल के अंदर दूसरे माले पर मल्टीप्लेक्स बने हुए हैं, जहां घटना के वक्त काफी संख्या में लोग फिल्म देख रहे थे। आगजनी की घटना के बाद प्रबंधन ने पूरे सिनेमाघर को खाली करा लिया। हालांकि इस दौरान सीढ़ियों से नीचे उतरते वक्त लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि वहां लाइट नहीं है, अंधेरे में ही नीचे उतरना पड़ा। साथ ही बाहर निकलने का मार्ग दिखाने वाले चिन्ह भी दीवारों पर अंकित नहीं थे। ये हमारी जिंदगियों के साथ खिलवाड़ा है। इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें