फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दूसरी मंजिल के फ्लैट में लगी आग, एक घंटे में बुझी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थाना-क्षेत्र के मोहन नगर स्थित ओमनगर गली नंबर चार निवासी विजेंदर के फ्लैट में शनिवार को अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि सभी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। दमकल की टीम इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


ओमनगर गली नंबर चार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फ्लैट की खिड़की से आग की विकराल लपटों को निकलते हुए लोगों ने देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि साहिबाबाद फायर स्टेशन से दो फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। टीम के पहुंचने तक आग पूरे फ्लैट में फैल चुकी थी और दूसरे फ्लैट तक भी लपटें पहुंच रही थीं। टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सभी सामान जलकर राख हो चुका था। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि हादसे के समय फ्लैट में कोई नहीं था, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसा की जांच के लिए एक टीम दोबारा निरीक्षण करेगी। आर्थिक नुकसान का आंकलन फिलहाल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें