फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आबादी के बीच तारों में लगी आग, घरों से बाहर निकले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

इंदिरापुरम। न्याय खंड-1 में मंगलवार शाम बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। जनता फ्लैटों के पास बिजली के तारों में स्पार्किंग के बाद वाई-फाई लाइन में आग लग गई। देखते ही देखते तारों से धुआं और लपटें उठने लगीं। आबादी के बीच आग लगने से आसपास के लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। करीब 15 मिनट तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मोहन मिश्रा के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम करीब 5:50 बजे की है। बिजली के तारों में अचानक स्पार्किंग से इंटरनेट के तारों में आग लग गई। इसके बाद लोगों ने तुरंत विद्युत निगम को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। बिजली बंद होने के बाद स्थानीय निवासियों ने खुद मोर्चा संभालते हुए पानी और रेत की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि घटना में कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में बिजली और इंटरनेट के तारों का जाल फैला हुआ है। ऐसे में छोटी सी चिंगारी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वहीं, विद्युत निगम जोन-तीन के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर करीब 30 मिनट तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई थी। आग पर काबू पाने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें