गाजियाबाद के गुलमोहर एन्क्लेव फ्लैट की एक रसोई में आग लग गई। लेकिन समय रहते हुए बड़ा हादसा टल गया। कुछ ही मिनटों में पूरी रसोई और फ्लैट में धुंआ भर गया।
राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के एम/2 टॉवर स्थित फ्लैट की रसोई में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई। घटना के समय महिला खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस चूल्हे के ऊपर लगी चिमनी में अचानक आग भड़क उठी।
विज्ञापन
आग लगते ही कुछ ही क्षणों में पूरी रसोई और फ्लैट में धुआं ही धुआं भर गया। धुएं के कारण परिवार के सदस्य घबरा गए और तत्काल सोसायटी के सुरक्षा गार्डों को सूचना दी। समय रहते सूचना मिलने से बड़ा हादसा टल गया।