फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के वाहन, नोएडा में करा रहे हैं फिटनेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच को लेकर पड़ोसी जिले गौतमबुद्धनगर(नोएडा) के स्वचालित फिटनेस सेंटरों की कार्यप्रणाली यहां के वाहन मालिकों को काफी पसंद आ रही है। यहां के वाहन स्वामी गाजियाबाद में स्वचालित फिटनेस सेंटर संचालित होने के बावजूद जिले में पंजीकृत वाहनों का बड़ी संख्या में नोएडा जाकर फिटनेस करा रहे हैं। पिछले दिनों मामला खुलने के बाद संभागीय परिवहन विभाग की ओर से इसकी जांच की गई। अब वाहन स्वामियों से बातचीत की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी से 31 मई 2026 तक गाजियाबाद के श्री फिटनेस सेंटर पर 3718 व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस हुई। इसके विपरीत गौतमबुद्धनगर के दो सेंटरों पर गाजियाबाद में पंजीकृत कुल 4809 वाहनों की फिटनेस की गई। इनमें की-गोल्ड फिटनेस सेंटर पर 1192 और प्रणाम फिटनेस सेंटर पर 3617 वाहनों की जांच हुई। गाजियाबाद के अपने सेंटर की तुलना में 1091 अधिक वाहन फिटनेस के लिए नोएडा पहुंचे। इसे लेकर परिवहन विभाग के भीतर भी चर्चा है। सूत्रों का कहना है कि वाहन संचालकों के बीच यह धारणा बनी हुई है कि नोएडा के दोनों सेंटरों पर वाहनों की तकनीकी मानकों की जांच अपेक्षाकृत आसान हो रही है। इस संबंध में एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे वाहन सामने आए हैं जो गाजियाबाद में पंजीकृत हैं और उनके परमिट भी गाजियाबाद के हैं। ऐसे में वाहन स्वामियों से भी वार्ता की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में फिटनेस सेंटर संचालकों से वार्ता की गई है और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें