फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के एक कार शोरूम में लगी आग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप; दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Wed, 03 Apr 2024 10:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के साइट चार में कार शोरूम ई ऑफिस में सुबह 5:30 बजे करीब आग लग गई। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल टीम के साथ चार गाडियां लेकर मौके पर पहुंचे। वर्कशॉप में आग फैलती देखकर टीम ने तीन तरफ से एक साथ आग बुझाने का काम शुरू किया। वहां करीब 20 से 25 गाडियां खड़ी होने से बड़ी घटना होने की आशंका पर अधिकारियों के होश उड़ गए। टीम ने कर्मचारियों की मदद से गाड़ियों को दूर हटवाकर करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल का कहना है कि वैशाली स्टेशन से चार गाडियां मौके पर पहुंची थीं। आग लगने के दौरान धुएं से दिक्कत हो रही थी लेकिन टीम ने ब्रीथ एनालाइजर किट की मदद से कीमती गाडियां बचाकर आग पर काबू पा लिया। इसमें कोई जनहानि नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें