फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंक बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, धमाकों से सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जीटी रोड स्थित बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में इंक बनाने वाले ओमेगा प्रिंट पैक्स फैक्टरी में बुधवार की शाम चार बजे अचानक धुआं उठता दिखाई पड़ा। दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि कोतवाली फायर स्टेशन को शाम चार बजे ओमेगा प्रिंट पैक्स फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। फैक्टरी के मालिक शिवांश चौधरी मौके पर मौजूद रहे। फैक्टरी में इंक बनाने का काम होता है। इसमें केमिकल का प्रयोग होता है। आग लगने के कारण केमिकल से भरे छोटे-छोटे ड्रम विस्फोट के साथ फटने लगे। फैक्टरी में अधिकांश तरल पदार्थ होने के चलते धुएं का गुबार उठने लगा।
मौके पर फायर टेंडर और सर्विस यूनिट भेजी गई। चार हौज पाइप की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फैक्टरी के कुछ हिस्से तक फायर टैंकर न पहुंचने से परेशानी हुई। ऐसे में तीन स्थानों से दीवार तोड़ी गई और धुआं निकालने के लिए जेसीबी से टीन शेड्स तोड़ा गया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 12 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि फैक्टरी में रखा अधिकांश सामान जल गया। आसपास की फैक्टरियां भी खाली कराई गईं और वहां काम करने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। सीएफओ ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि धुएं से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें