फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्याही और रबर स्टैंप बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित स्याही और रबर स्टैंप बनाने वाली फैक्टरी और उसके गोदाम में आग लग गई। स्याही में प्रयोग होने वाले कैमिकल और रबर में लगी आग से उठे धुआं का गुब्बार देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तीन वाटर ब्राउजर और सात टैंकों से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि कोतवाली फायर स्टेशन पर करीब दो बजे सूचना मिली कि नंदग्राम थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित आरएनजी ट्रेडिंग कंपनी में आग लगी है। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची। कंपनी के ग्राउंड और प्रथम फ्लोर पर आग नहीं पहुंची थी, मात्र दूसरी मंजिल में आग धधक रही थी। दूसरी मंजिल पर स्याही बनाने वाली यूनिट और स्टैंप की प्लेट में लगने वाली रबर में जोरों से आग धधक रही थी। रबर से निकला धुआं काफी नुकसानदेह था और आसपास के लोग भी हलकान रहे। वैशाली से दो और साहिबाबाद से एक वाटर ब्राउजर मंगाकर टैंकों से पानी की बौछार की गई। करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

......

आवासीय क्षेत्र में लगी आग से मचा हड़कंप

सीएफओ ने बताया कि कंपनी के आसपास आवासीय भवन और अन्य कंपनियों के गोदाम हैं। टीम ने सबसे पहले उस हिस्से में पानी की बौछार की जहां आग बाहर निकलने का अंदेशा था। आग बाहर आ जाती तो काफी नुकसान हो जाता और आवासीय क्षेत्र में फैल जाती। ऐसे में दमकल विभाग की टीम मास्क पहनकर दूसरी मंजिल पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। उसके बाद चारों ओर से पानी की बौछार की गई। बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है और समय रहते आग पर काबू पाने से ग्राउंड और प्रथम फ्लोर पर आग पहुंचने से पूर्व ही काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें