डिबाई मृतक इंद्रजीत का फाइल फोटो।
डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव बदरपुर निवासी सिक्योरिटी गार्ड इंद्रजीत (34वर्ष) की जनपद अलीगढ़ में मौत हो गई। इंद्रजीत की मौत की सूचना से परिजनों में शोक छा गया। बताया गया कि इंद्रजीत अलीगढ़ जनपद के थाना जवां क्षेत्र में कासिमपुर रोड स्थित जेके सीमेंट प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। बुधवार देर रात भीषण तूफान में सुरक्षा केविन के पास ड्यूटी के दौरान भारी-भरकम लोहे का टिन शेड उनके ऊपर गिर गया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी रूपवती तथा पुत्री जानवी छोड़ी है। देर शाम गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया। विधायक सीपी सिंह ने भी शोक व्यक्त किया है।
बताया गया कि इंद्रजीत अलीगढ़ जनपद के थाना जवां क्षेत्र में कासिमपुर रोड स्थित जेके सीमेंट प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। बुधवार देर रात भीषण तूफान में सुरक्षा केविन के पास ड्यूटी के दौरान भारी-भरकम लोहे का टिन शेड उनके ऊपर गिर गया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी रूपवती तथा पुत्री जानवी छोड़ी है। देर शाम गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया। विधायक सीपी सिंह ने भी शोक व्यक्त किया है।