फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हैंडल बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, ऊपरी मंजिल से उठी लपटें

विज्ञापन
साउथ साइड जीटी रोड स्थित फैक्ट्री में लगी आग। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित हार्डवेयर जोन में बृहस्पतिवार सुबह हैंडल बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में लगी आग की लपटें देखते ही देखते छत पर लगे एसी और अन्य उपकरणों तक पहुंच गईं। आग की लपटों को देखकर आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी लोग फैक्ट्रियों से बाहर निकल आए और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने चार होज पाइपों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ ही देर की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकलकर्मियों की तत्परता से आग आसपास की फैक्ट्रियों तक नहीं पहुंच सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि फैक्टरी के अंदर रखा सामान और छत पर लगे उपकरण जलकर खराब हो गए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 7:57 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तीन गाड़ियों को हार्डवेयर जोन स्थित फैक्टरी के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि फैक्टरी की ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में आग लगी हुई है। लपटें तेजी से फैलते हुए छत पर लगे एसी और अन्य उपकरणों को अपनी चपेट में ले रही थी।
विज्ञापन

आग की गंभीरता को देखते हुए दमकलकर्मियों ने तत्काल चार होज पाइप लगाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। टीम ने सूझबूझ और आपसी समन्वय से कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस दौरान आसपास की फैक्ट्रियों को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस, फैक्टरी कर्मचारी और मालिक अरुण कुमार भी मौजूद रहे। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें