फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस में एकाएक लगी आग, अफरातफरी

Fri, 21 Apr 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। शास्त्री नगर बी ब्लॉक में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़ी स्कूल में बस में एकाएक आग लगने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि स्कूल बस खाली थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


बस शास्त्री नगर निवासी देवेंद्र की है। वह बस से पास के ही एक स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने का काम करते हैं। देवेंद्र के मुताबिक वह सुबह सात बजे बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद बस सड़क के किनारे खड़ी कर आराम करने घर चले गए।

तकरीबन नौ बजे एकाएक बस में आग लग गई। इलाकाई लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


एफएसओ आरके यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण गर्मी से बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होना पता चला है। मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, स्कूल की प्रधानाचार्य शर्मिला रहेजा का इस बाबत कहना है कि उनके स्कूल की किसी बस में आग नहीं लगी है। प्राइवेट ऑपरेटर की बस में आग लगी होगी तो उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें