फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सोशल मीडिया पर पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में टीलामोड़ थानाक्षेत्र की शालीमार सोसायटी निवासी प्रवीण राठौड़ के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सोसायटी निवासी प्रदीप गोस्वामी की तहरीर पर 14 जून को मामला दर्ज किया गया। प्रदीप का आरोप है कि प्रवीण ने सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर अपशब्दों का प्रयोग कर आपत्तिजनक टिप्पणी की और लोगों को भड़काने का प्रयास किया। स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। सर्विलांस टीम मोबाइल नंबर के आधार पर प्रवीण को ट्रेस करने में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें