फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोर की मौत के मामले में दूसरे बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह घर से बाइक पर पीने का पानी लेने के लिए निकले दो दोस्तों की बाइक दूसरी बाइक से टकराने के बाद हुई किशोर की मौत के मामले में रविवार को दूसरे बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी चालक को शनिवार को ही हिरासत में ले लिया था, जिसको पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसीपी लोनी रामकिशन का कहना है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी चालक सुबोध निवासी लोनी है। उस पर टक्कर मारने का आरोप है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फु़टेज भी खंगाल रही है।
बता दें कि शनिवार की सुबह दो पड़ोसी बाइक पर सवार होकर पानी लेने के लिए निकले थे। तभी नहर मार्ग उत्तरांचल सोसायटी के सामने तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक पर पीछे की सीट पर बैठे कृष्ण की मौत हो गई थी, जबकि बाइक चला रहा उसका साथी वंश घायल हो गया था। वंश का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें