फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में पैमाइश टीम पर जानलेवा हमला: स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडे से पीटा, पथराव कर JCB तोड़ी; 21 पर FIR

Sat, 20 Jun 2026 04:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद में पैमाइश करने पहुंची प्रशासनिक टीम और कंपनी कर्मचारियों पर स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडे व पत्थरों से हमला बोल दिया। जेसीबी मशीन क्षतिग्रस्त, ड्राइवर मो. सुहेल गंभीर रूप से घायल, 21 नामजद व 10 अन्य पर थाना वेव सिटी में मुकदमा दर्ज।
विज्ञापन
वेव सिटी में जमीन विवाद में पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सादिकपुर उर्फ काजीपुरा में विकास कार्य और जमीन के विवाद को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। उप्पल चड्ढा हाईटेक डेवलपर्स प्रा.लि. की मालिकाना हक वाली जमीन पर प्रशासन द्वारा गठित समिति और पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। 

विज्ञापन


इस हमले में न केवल सरकारी काम में बाधा डाली गई, बल्कि जेसीबी मशीन के ड्राइवर के साथ बर्बरता से मारपीट की गई और पथराव कर गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, ग्राम सादिकपुर उर्फ काजीपुरा के खसरा संख्या-158 और 151 की जमीन पर मालिकाना हक को लेकर गतिरोध चल रहा था। 

इस विवाद के निपटारे के लिए उपजिला मजिस्ट्रेट द्वारा नायब तहसीलदार सदर आलोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष समिति का गठन किया गया था। 19 जून को दोपहर लगभग 1 बजे जब यह समिति स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर आवश्यक कार्रवाई और पैमाइश के लिए पहुंची, तभी वहां मौजूद दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से लैस होकर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, मौके पर मौजूद असामाजिक तत्वों और ग्रामीणों ने गाली-गलौज करते हुए समिति के सदस्यों, कम्पनी कर्मचारियों और पुलिस बल पर अचानक भारी पथराव शुरू कर दिया, आरोपियों ने मौके पर मौजूद जेसीबी मशीन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और जेसीबी ड्राइवर, मो. सुहेल निवासी कालन्द, मेरठ, को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके दाहिने हाथ के कंधे, पीठ और सिर में गम्भीर चोटें आईं। 

हमले में उसका मोबाइल भी टूट गया। हमलावरों ने जाते-जाते धमकी दी कि "यदि आज के बाद यहाँ दिखाई दिए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।"कम्पनी के अधिकृत हस्ताक्षरी तेजेन्द्र सिंह द्वारा थाना वेव सिटी में दी गई शिकायत के आधार पर 21 लोगों के खिलाफ नामजद और 8-10 अज्ञात के खिलाफ शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

नामजद आरोपियों में आनन्द, सुभाष, युद्धवीर, हरेन्द्र, रविन्द्र व जयवीर पुत्रगण छतरपाल,आदित्य उर्फ विकास, सागर पुत्रगण आनन्द, छोटूराम पुत्र अमरसिंह, नरेश पुत्र छोटूराम, गौरव भण्डारी,अनुज चौधरी, गुड्डू मुखिया, नवाब, मोहित त्यागी, अंकित त्यागी, नेपाल, देवेन्द्र कुमार, नरेन्द्र उर्फ बोबी, कुलदीप नागर और रामरतन आदि हैं। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, शासकीय कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और शांति भंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें