फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद : केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, बीच-बीच में हो रहे धमाके, मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां

Wed, 12 May 2021 09:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

बुलंदशहर रोड स्थित फैक्टरी एरिया में सुबह मिथाइल पिगमेंट फैक्टरी में आग लग गई। इसे बुझाने के लिए 10 दमकल लगी हैं। एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
केमिकल फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बुलंदशहर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक अन्य फैक्टरी को भी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग से केमिकल के ड्रम फट रहे हैं। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह कविनगर थाना इलाके में बुलंदशहर रोड स्थित F-23 मिथाइल पिगमेंट फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग फैलती गई और पास की दो अन्य फैक्टरियों को भी चपेट में ले लिया है। 

केमिकल फैक्टरी होने के कारण बीच-बीच में धमाके हो रहे हैं। केमिकल रिसाव के कारण फैक्टरी के बाहर खड़ी कार भी आग की चपेट में आने से जल गई है। धुआं दूर तक फैला है। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन




एनडीआरएफ की टीम को भी आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ कविनगर भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

बताया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल एरिया में मनोज गुप्ता की मिथाइल पिगमेंट केमिकल की फैक्टरी में आग लगी। जिसके बाद आग ने रितेश बंसल की पाइप फैक्टरी को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग तीसरी फैक्टरी में भी पहुंच गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें