फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पानी के विवाद में पिता-पुत्र की हत्या, गांव में सांप्रदायिक तनाव के बाद भारी पुलिस फोर्स तैनात

Sat, 22 Jun 2024 06:51 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर

सार

इस विवाद के बाद कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था। पप्पू के भाई बिलाल की ओर से दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि रात में जब पप्पू दोनों बेटों के साथ बाइक से जा रहे थे तो खिंदौड़ा और धौलड़ी के बीच सुधीर त्यागी पक्ष ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मोदीनगर स्थित निवाड़ी क्षेत्र के खिंदौड़ा-धौलड़ी रजवहा संपर्क मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे सात-आठ हमलावरों ने आम के बाग के ठेकेदार धौलड़ी निवासी पप्पू (60) उनके बेटे शाहनवाज उर्फ राजा (25) और चांद (22) पर ताबड़तोड़ 18 राउंड फायरिंग कर दी। हमले में पप्पू और शाहनवाज की मौके पर मौत हो गई, जबकि कंधे और हाथ में चार गोलियां लगने के बावजूद चांद किसी तरह भाग निकले। उनकी हालत बेहद गंभीर है। घटना से इलाके में बने सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

इस मामले में खिंदौड़ा गांव निवासी सात लोग नामजद कराए गए हैं। इनमें मुख्य आरोपी आम के बाग के ठेकेदार सुधीर त्यागी, उसके बेटे दीपक और एक अन्य बिट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की वजह रजवहे से आ रहे सिंचाई के पानी पर पप्पू को लेकर पड़ोस के बाग के ठेकेदार खिंदौड़ा निवासी सुधीर त्यागी से शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे विवाद हो जाना रही। पानी पप्पू के बाग में जा रहा था जबकि सुधीर त्यागी का कहना था कि शुक्रवार को पानी से सिंचाई का नंबर उनका था। 

समझौते के बाद किया हमला
इस विवाद के बाद कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था। पप्पू के भाई बिलाल की ओर से दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि रात में जब पप्पू दोनों बेटों के साथ बाइक से जा रहे थे तो खिंदौड़ा और धौलड़ी के बीच सुधीर त्यागी पक्ष ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने मृतकों के शव रजवहे में फेंक दिए थे। राजा का शव रात में ढाई बजे और पप्पू का शनिवार सुबह नौ बजे बरामद हुआ।

शव रखकर लगाया जाम
धौलड़ी के सैंकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सुबह नौ बजे रजवहा के पास ही शव रखकर जाम लगा दिया। वे लोग आरोपियों के एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों के कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर साढ़े ग्यारह बजे जाम खुला और लोग घरों को लौटे।
विज्ञापन

चार आरोपियों की तलाश
डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद यादव ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में सुधीर त्यागी, उसके दो बेटे दीपक और बिट्टू, लवली, दीपक, मोहित उर्फ बादशाह और आसिफ को नामजद किया गया है। फरार चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें