फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ट्रैक्टर रैली: सहारनपुर से शुरू हुआ मार्च पहुंचा यूपी गेट, कल आंदोलन को पूरे होंगे आठ महीने

Fri, 25 Jun 2021 05:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

यूपी गेट पर मीडिया से बातचीत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों को क्यों हल्के में ले रही है। पूरे देश का किसान एक संगठन में बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सरकार के विरोध में नहीं हैं, बल्कि सरकार की नीति का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
Farmers protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहा किसानों का आंदोलन 26  जून को अपने आठवें माह में प्रवेश करके। इसके चलते भारी संख्या में किसान गाजीपुर बॉर्डर पहुंच रहे हैं। यही नहीं ट्रैक्टर मार्च भी निकाला गया जो सहारनपुर से चलकर यूपी गेट पहुंचा। सहारनपुर से ट्रैक्टर मार्च की अगुवाई कर यूपी गेट पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मीडिया से भी बात की।

विज्ञापन


यूपी गेट पर मीडिया से बातचीत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों को क्यों हल्के में ले रही है। पूरे देश का किसान एक संगठन में बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सरकार के विरोध में नहीं हैं, बल्कि सरकार की नीति का विरोध कर रहे हैं। जो अब कृषि कानून बनाने के बाद किसान विरोधी दिख रही है।

वहीं यूपी गेट पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च पहुंचने से पहले भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा था, नए कृषि कानून से अब देश में भूख के आधार पर कीमतें तय होंगी। सान का अनाज और रोटी अब तिजोरी में बंद होगी।
विज्ञापन


जिस तरह कोरोना में लोग ऑक्सीजन के लिए गोदामों के बाहर खड़े रहे ठीक उसी तरह रोटी के लिए भी लोग बड़ी-बड़ी कंपनी और गोदामों के बाहर खड़े नजर आएंगे। ट्रैक्टर मार्च को लेकर कहा, 26 जनवरी की परेड की तरह यह भी ट्रैक्टरों का अभ्यास मार्च है। सरकार के दिमाग से 26 तारीख ना निकले और ट्रैक्टर दिल्ली तक का रास्ता ना भूल जाएं इसलिए ट्रैक्टर मार्च किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें