फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलनः गाजीपुर बॉर्डर दोनों तरफ से बंद, रोड नंबर 56 से ट्रैफिक डायवर्ट

Sat, 30 Jan 2021 09:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद खत्म होते दिख रहे आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आंसूओं ने जैसे संजीवनी दे दी। पिछले 66 दिनों से चल रहा जो आंदोलन 28 नवंबर को गाजीपुर बॉर्डर से शाम तक खत्म जैसा दिख रहा था वह टिकैत के आंसुओं का वीडियो वायरल होते ही फिर तेज हो गया और 29 जनवरी की सुबह गाजीपुर बॉर्डर का हाल वैसा दिखने लगा जैसे वो 26 तारीख से पहले था। यही नहीं इस दफा लोगों में जोश भी दोगुना है और वो कृषि कानूनोें को वापस कराकर ही घर जाने की बात कर रहे हैं। वहीं सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर भी आंदोलन जारी है। वहीं आज आंदोलन कर रहे किसान 26 जनवरी की हिंसा पर दुख जताते हुए और महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक दिन के अनशन पर रहेंगे। किसान आज के दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मना रहे हैं। यहां पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स....
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:17 PM, 30-Jan-2021

NH-9, NH-24 और गाजीपुर बॉर्डर दोनों तरफ से बंद

NH-9, NH-24 और गाजीपुर बॉर्डर दोनों तरफ से बंद है। पुलिस ने रोड नंबर 56 से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

08:14 PM, 30-Jan-2021

ट्रैक्टर रैली से जुड़ी 17 सौ सीसीसीटी फुटेज दिल्ली पुलिस को मिली

गणतंत्र दिवस के दौरान ट्रैक्टर मार्च में हुई हिंसा की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को अब तक कुल 1700 से अधिक वीडियो व सीसीटीवी फुटेज बरामद हो गए हैं। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त बीके सिंह ने बताया कि पुलिस की अपील के बाद सैकड़ों लोगों ने पुलिस को वीडियो और फुटेज भेजना शुरू कर दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के दौरान इन वीडियो से पुलिस को काफी मदद मिलेगी। वीडियो की सत्यता जांच के लिए इनको लैब भेजा जाएगा। हालांकि फुटेज और वीडियो देखकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो, फुटेज और फोटो मिलने का सिलसिला लगातार जा रही है। साथ ही पुलिस 26 जनवरी को दिल्ली में आए ट्रैक्टरों के पंजीकरण और मोबाइल कॉल के डंप डेटा की जांच कर रही है। 

07:13 PM, 30-Jan-2021

हरियाणा सरकार ने 31 जनवरी तक 17 जिलों में ठप की इंटरनेट सेवा

हरियाणा सरकार ने 31 जनवरी शाम 5 बजे तक अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी, सोनीपत, पलवल, झज्जर और सिरसा में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
06:43 PM, 30-Jan-2021

भानु 11 फरवरी से उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू करेगा

भारतीय किसान यूनियन भानु ने निर्णय लिया है कि 11 फरवरी से उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

06:42 PM, 30-Jan-2021

किसान नेता रामपाल जाट को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

किसान नेता रामपाल जाट को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस रामपाल को दरियागंज पुलिस थाने लेकर गई है। बताया जा रहा है रामपाल जाट राजघाट पर धरना देने गए थे। उनके साथ पुलिस ने चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।  

विज्ञापन
06:26 PM, 30-Jan-2021

26 जनवरी की हिंसा: अब तक 38 प्राथमिकी दर्ज की गई और 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया

26 जनवरी की हिंसा के संबंध में अब तक कुल 38 प्राथमिकी दर्ज की गई और 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया: दिल्ली पुलिस

05:54 PM, 30-Jan-2021

गुर्जर समाज का किसान आंदोलन को समर्थन, पूर्व विधायक मदन भैया ने लिखा पत्र

05:31 PM, 30-Jan-2021

बीजेपी के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेगा किसान आंदोलनः चंद्रशेखर

आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि किसान आंदोलन बीजेपी की तानाशाही सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेगा। यह सरकार उन किसानों के शोषण पर उतर आई है जिसने उनकी सरकार बनाई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

05:07 PM, 30-Jan-2021

मुंबई भाग चुका है दीप सिद्धू

दिल्ली में 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में एनआईए और दिल्ली पुलिस दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है लेकिन सूत्रों के अनुसार, सिद्धू मुंबई भाग चुका है। इस पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

04:17 PM, 30-Jan-2021

बिहार में किसानों के समर्थन में विपक्ष ने बनाई मानव श्रृंखला

आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने बताया कि, आज महागठबंधन (लेफ्ट, कांग्रेस और RLD) ने मानव श्रृंखला बनाई है। गांवों में पंचायत स्तर पर लोग मानव श्रृंखला बनाकर खड़े हैं। इसका मकसद है कि हम लोग किसानों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। वहीं आरजेडी सांसद मनोज सिन्हा ने कहा कि हम ऐसे प्रदर्शन किसानों के समर्थन में आगे भी जारी रखेंगे।
 

04:10 PM, 30-Jan-2021

नंद किशोर गुर्जर का किया बहिष्कार

गाजियाबाद के लोनी बेहटा गांव स्थित दादा मोहन सिंह धामा घेर में गांव वालों ने पंचायत कर विधायक नंदकिशोर गुर्जर का बहिष्कार किया है। इस संबंध में उन्होंने एक पत्र भी जारी किया है। गौरतलब है कि लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर आंदोलनकारियों को फांसी देने तक की मांग की थी, जिसके चलते गांव में पंचायत बुलाई गई थी।

04:06 PM, 30-Jan-2021

गाजीपुर बॉर्डर पर महाराष्ट्र और राजस्थान से भी पहुंच रहे हजारों किसान

गाजीपुर बॉर्डर पर महाराष्ट्र और राजस्थान से भी किसान पहुंच रहे हैं। यहां हरियाणा से लगभग 1000 किसान यहां आए हैं। वहीं किसानों की बढ़ती संख्या के चलते किसानों की गतिविधियों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। दिल्ली-यूपी सीमा पर बैरिकेडिंग के ऊपर कटीले तारों की फेंसिंग लगाई गयी है।

04:01 PM, 30-Jan-2021

इस समय पूरा हरियाणा किसानों के साथ खड़ा हैः अभय चौटाला

आज सुबह से ही कई पार्टियों के नेता यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन पहुंच रहे हैं। ऐसे ही नेेताओं में अभय चौटाला का नाम है जो हरियाणा में आईएनएलडी पार्टी के इकलौते विधायक थे। 26 जनवरी के बाद उन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। आज वह गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। यहां अभय चौटाला ने कहा कि, आंदोलनरत किसान बंदूक के डर से डिगने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गाजीपुर पर गुरुवार को जो भी हुआ वह एक राजनीतिक षड्यंत्र था।  केंद्र सरकार को किसानों की बात को सुनना चाहिए। चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों का पूरा समर्थन देगी। इस समय पूरा हरियाणा किसानों के साथ खड़ा है।

03:58 PM, 30-Jan-2021

गुरनाम सिंह चढ़ूनी पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर

किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी आज यूपी गेट पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि, किसी भी बॉर्डर को खाली नहीं किया गया है। सभी पर किसान डटे हुए हैं। सरकार की ओर से वार्ता के लिए तरीख नहीं मिली है। किसान वार्ता को तैयार हैं। जब तक मांगें नहीं मानी जाती किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

03:30 PM, 30-Jan-2021

भाजपा पार्षद का गाजियाबाद डीएम पर बड़ा आरोप

भाजपा पार्षद हिमांशु मित्तल ने गाजियाबाद के डीएम पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि डीएम जानबूझकर आंदोलन लंबा खिंचवा रहे हैं। उनका कहना है कि मुजफ्फरनगर में तैनाती के दौरान डीएम की राकेश टिकैत से दोस्ती के चलते जो आंंदोलन जल्द खत्म हो सकता था उसे लंबा खिंचवा रहे हैं। भाजपा पार्षद का कहना है कि अधिकारी लोनी विधायक पर ठीकरा फोड़ रहे हैं, लेकिन सच तो यह है कि खुद टिकैत अपनी गिरफ्तारी देने के लिए अधिकारियों को बुलाते रहे, लेकिन अधिकारी शाम को पहुंचे। यह देरी जानबूझ कर की गई।

03:29 PM, 30-Jan-2021

बलबीर सिंह राजेवाल ने लोगों से की ये अपील

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, हम जहां बैठे हैं वहां पर सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है, हरियाणा में भी इंटरनेट बंद कर दिया है। कई बार पानी, बिजली बंद कर देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करी है कि वो शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल हों लेकिन चाहे कोई कितना भी भड़काए भावनाओं में आकर हिंसा न करें। हमें ये ध्यान रखना है कि हम किसी लड़ाई के लिए नहीं जा रहे। ये हमारा देश और हमारी सरकार है।

#WATCH | I appeal to people to join the peaceful protest (in Delhi) but don't do anything even in flow of emotions if someone tries to instigate you. We should keep in mind that we're not going to war. This is our country&our govt: Farmer leader Balbir Singh Rajewal in Chandigarh pic.twitter.com/PTBE73sOpK

— ANI (@ANI) January 30, 2021

03:29 PM, 30-Jan-2021

26 जनवरी को हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मी और उनके परिवार के लोग कर रहे प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के विरोध में दिल्ली पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने शहीदी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया।

Delhi: Retired and current officers of Delhi Police, members of families of Police personnel who were injured in the violence during farmers' tractor rally on Jan 26th, and Delhi Police Mahasangh stage a demonstration at Shaheedi Park in protest against the attack. pic.twitter.com/xBt1zarnJ5

— ANI (@ANI) January 30, 2021

03:28 PM, 30-Jan-2021

गृहमंत्रालय ने दिल्ली की सीमाओं पर 31 जनवरी तक नेट बंद करने का दिया आदेश

गृहमंत्रालय ने आदेश दिया है कि 31 जनवरी तक दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर के आसपास इंटरनेट पूरी तरह से बंद रहेगा। यह कदम 26 जनवरी की हिंसा और 29 जनवरी को इस्रायली दूतावास पर हुए हमले के बाद सुरक्षा कारणों से उठाया गया है।
 

03:28 PM, 30-Jan-2021

सिंघु बॉर्डरः एनएच-1 पर पुलिस खोद रही गहरी खाइयां

26 जनवरी के दिन जिस तरह से ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा हुई उसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर खोदाई शुरू कर दी है। यह खाई सिंघु बॉर्डर पर इसलिए की जा रही है क्योंकि अगर कोई ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की सीमा में प्रवेश भी करना चाहे तो ट्रैक्टर खाई में गिरकर फंस जाए।

10:05 AM, 30-Jan-2021

किसान आंदोलनः गाजीपुर बॉर्डर दोनों तरफ से बंद, रोड नंबर 56 से ट्रैफिक डायवर्ट

NH-24 गाजीपुर बॉर्डर आने और जाने वाले मार्ग बंद
एनएच-24 के जरिए गाजीपुर बॉर्डर आने जाने वाले दोनों मार्ग बंद कर दिए गए हैं। 

गाजीपुर बॉर्डर पर लगातार बढ़ रही किसानों की संख्या

राकेश टिकैत के आंसूओं वाला वीडियो वायरल होने के बाद से ही लगातार यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड के किसानों का गाजीपुर बॉर्डर आने का सिलसिला जारी है।


गाजीपुर बॉर्डर पर धरना स्थल के आसपास 500 मीटर तक इंटरनेट सेवा बंद
गाजीपुर बॉर्डर पर 29 जनवरी से बढ़ रही भीड़ के बाद अब धरनास्थल से 500 मीटर की दूरी तक इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो।

कल दिल्ली कूच करेंगे बागपत से किसान
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने आज कहा कि, कल बागपत में पंचायत करने के बाद हम दिल्ली कूच करेंगे। किसानों पर जो राजनीति हो रही है उस पर पंचायत में चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि, कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बाॅर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 64वें दिन भी जारी है।

सिंघु बॉर्डर पर बढ़ाई सुरक्षा
सिंघु बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। सुरक्षा व्यवस्था इसलिए भी चौकस की गई है कि बीते दो दिनों से कुछ स्थानीय लोग यहां आकर किसानों से सड़क खाली करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को तो यहां हिंसक झड़प भी हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने 44 लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें