फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में भी डटे किसान: यूपी गेट पर महापंचायत में शामिल होने पहुंचे चौधरी नरेश टिकैत, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित

Sat, 17 Apr 2021 03:38 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

कोरोना से उपजी भयावह स्थिति के बावजूद भी किसान तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ यूपी गेट पर डटे हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत शनिवार को यूपी गेट पर किसान महापंचायत में शिरकत करने पहुंचे।
विज्ञापन
किसान महापंचायत में शामिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से उपजी भयावह स्थिति के बावजूद भी किसान तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ यूपी गेट पर डटे हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत शनिवार को यूपी गेट पर किसान महापंचायत में शिरकत करने पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी मौजूद हैं।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ने की वजह से चौधरी नरेश टिकैत ने भी अपने मुंह पर मास्क लगाया हुआ है। साथ ही उन्होंने किसानों से भी मास्क पहनने और दूरी बनाने की अपील की है. फिलहाल नरेश टिकैत मंच पर बैठकर किसानों से बातचीत कर रहे हैं। कुछ समय बाद में वह मंच से किसानों को संबोधित करेंगे।

वहीं दूसरी तरफ राकेश टिकैत ने शुक्रवार को यूपी गेट पर सात हजार मास्क बांटने के बाद किसानों से शासन-प्रशासन की गाइड लाइन पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बॉर्डर हमारा गांव है, कोरोना के डर से किसान घर नहीं जाएंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से आह्वान किया कि कोरोना संक्रमण तेजी से पूरे देश में फैल रहा है। लेकिन यूपी गेट पर किसान आंदोलन में एक भी केस नहीं मिला है। फिर भी सभी को स्वास्थ्य संबंधी गाइडलाइन का पालन करना अति आवश्यक है। सावधानी में ही सुरक्षा है। 
विज्ञापन


उन्होंने सभी को मास्क लगाने और दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की। इस दौरान आंदोलन स्थल के बारे में स्पष्ट किया कि कोई भी किसान बॉर्डर खाली करके नहीं जाएगा। पहले सभी किसान कोरोना वायरस से जंग लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि किसान दिल्ली के चारों तरफ आंदोलन में बैठा है, यह हमारे लिए गांव हैं और कोई अपना गांव छोड़कर नहीं जाता। इस बीच गौरव टिकैत, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, चौ. राजवीर सिंह , विपिन बालियान, जिला अध्यक्ष चौ.बिजेंद्र सिंह आदि आंदोलन स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें